फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित किए 72 केंद्र

Wed, 27 Dec 2023 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित किए गए 72 केंद्रों की सूची एक बार फिर जारी की गई है। केंद्रों पर 30 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। चार राजकीय, 60 अशासकीय और आठ वित्तविहीन स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है। जिले में कुल 72 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी है। फिलहाल केंद्रों प्रस्तावित कर इन पर आपत्तियां मांगी गई हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 31 हजार 399 और इंटरमीडिएट के 27301 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी आपत्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद की ई-मेल आईडी upboardcentre2024gmail.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रों की दूरी 15-20 किलोमीटर तक रखी

बोर्ड की ओर से आई अनंतिम सूची में स्कूलों की दूरी 15-20 किलोमीटर तक भी रखी गई है। जिले के ऐसे कई स्कूल हैं, जिनके केंद्र की दूरी 20 किलोमीटर तक भी है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्र फाइनल होते ही केंद्र व्यवस्थापक भी तय किए जाएंगे। फिलहाल स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें