फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने 135 यूनिट रक्तदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ हरीश अरोरा व मदन छाबड़ा ने संयुक्त रुप से किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने 135 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर सत्संग का भी आयोजन किया गया। हरीश अरोरा ने कहा कि रक्तदान एक मानवता को समर्पित कार्य है, जो बाबा गुरुबचन सिंह की याद में मनाया जाता है। क्षेत्रीय संचालक संजीव कुमार ने कहा कि रक्त मनुष्य की धमनियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं। ब्रांच के प्रमुख मोहर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश गौतम, बनवारी लाल, सेवादल व संगत के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें