फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कम उपस्थिति पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव रवापुरी सठेड़ी के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों के अभिभावकों की बैठक प्रधानाचार्य डॉ. अनीस अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें छात्रों की उपस्थिति, अनुशासन व अन्य समस्याओं पर विचार हुआ। प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने सत्र के प्रारंभ में छात्रों की भारी संख्या में अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभिभावकगण अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। समय समय पर विद्यालय आकर बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी लें। अभिभावकों की उदासीनता पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि मैं अध्यापक होते हुए भी गांव में जाकर छात्र-छात्राओं के विद्यालय में न आने का कारण व अन्य समस्याएं पूछ सकता हूं। अभिभावक विद्यालय आकर अपने बच्चे की प्रगति के बारे में क्यों नहीं पूछ सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अनीस अहमद ने कहा कि अभिभावकों व अध्यापकों दोनों के सहयोग से विद्यालय प्रगति कर सकता है। बैठक में रविंद्र सिंह, राज सिंह, राजेंद्र त्यागी, मीनाक्षी, विक्रांत, मानव, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें