फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर रोड पर नई गोशाला की स्थापना को भूमि पूजन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर रोड पर नई गोशाला की स्थापना को भूमि पूजन कराया
विज्ञापन

देवबंद। श्री राधा कृष्ण गोशाला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नई गऊशाला की स्थापना के लिए मंगलवार को मंगलौर रोड स्थित मिरगपुर गेट के समीप विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। पूजा एवं हवन पंडित नरेश कुमार द्वारा कराया गया। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि गोशाला के स्थापना से आवारा सड़कों पर घूमने वाले गोवंश का संरक्षण होगा। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि आवारा गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी के मद्देनजर सरकार गांव-गांव में गोशालाओं का निर्माण करा रही है। इस मौके पर बिजेेंद्र सिंह, मनोज बंसल, हिमांशु चौधरी, प्रवेश कुमार, राजेश कुमार, शेषराज सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें