फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस खाई में उतरी, यात्री बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मेरठ-मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मुजफ्फरनगर से यात्रियों को लेकर मेरठ जा रही थी। जीटी रोड पर गांव तिगाई के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में नीचे उतर गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में उतरी कर पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर से सभी यात्रियों को बाहर निकाला और दूसरी रोडवेज बस को बुलवा करके उसमें बैठाया। सभी यात्री सकुशल दूसरी बस में बैठकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें