छात्राओं को उच्च शिक्षा का महत्व बताया
बुढ़ाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक दिवसीय बालिका विकास शिविर में छात्राओं को उच्च शिक्षा का महत्व बताया गया। शिविर में छात्राओं को मकर संक्रांति पर्व व इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को बताया गया। प्राचीन काल की गुरुकुल पद्घति के अनुसार अनुशासन में रहकर गुरुओं की आज्ञा का पालन करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी गई। इस मौके पर नारी स्वाभिमान समिति की अध्यक्षा डा. रुचि गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि सहित सभी अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।