प्रमुख चिकित्सकों के चैंबर सीज
मुजफ्फरनगर। विद्युत का बकाया बिल जमा नहीं करने पर तहसीलकर्मियों ने ईवान हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सकों के चैंबर सीज कर दिए हैं। दो दिन में पैसा जमा न होने पर नीलामी की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि ईवान हॉस्पिटल ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। विभाग से आरसी जारी होकर उनके पास आ गई है। शनिवार को हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ पंकज जैन, डॉ आरबी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ राकेश खुराना के चैंबर सीज कर दिए गए। हॉस्पिटल पर कुल 38 लाख नौ हजार 336 रुपये बकाया है। तहसीलदार ने बताया कि दो दिन में पैसा जमा नहीं होने पर नीलामी की कार्रवाई होगी।