फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के दो उद्यमी आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उद्योगों को बढ़ावा देेने के लिए प्रदेश सरकार ने लखनऊ में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया था। जिले से बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव दिए थे। इनमें से दो उद्योग पर्यटन को लेकर है। प्रदेश सरकार उन सभी उद्यमियों को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए आमंत्रित किया है, जो अपना उद्योग लगाने का कार्य पूरा कर चुके हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे केवल 21 उद्यमी ही सामने आए हैं, इनमें मुजफ्फरनगर के दो उद्यमी है। विष्णु विहार में रहने वाले हरेंद्र सिंह ने मंसूरपुर के पास हाइवे पर रिसोर्ट बनाया है। लोक संस्कृति पर आधारित यह रिसोर्ट पर्यटन के हिसाब से एक दम हटकर होगा। रिसोर्ट इसी माह के अंत तक प्रारंभ हो जाएगा। इसी के साथ नार्थ सिविल लाइन के आशीष गुप्ता को आमंत्रित किया गया है। ये भी खतौली के पास रिसोर्ट बना रहे हैं। पश्चिम से केवल ये दोनों ही है। कार्यक्रम की तिथि सरकार जल्द ही घोषित करेगी। जिला प्रशासन ने दोनो उद्यमियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें