फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के शिव मंदिर का कराया सौंदर्यकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने लोकार्पण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और उद्यमी भीम सेन कंसल ने पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर का निर्माण कराने के लिए इसका लोकार्पण किया। प्रतिसार निरीक्षक संजय सिंह सिकरवार के अनुसार पुलिस लाइन में स्थित शिव मंदिर तो प्राचीन है, लेकिन उसका विकास नहीं हो रहा था। उद्यमी भीमसैन कंसल के सहयोग से मंदिर का विकास कार्य कराया है। शुक्रवार शाम को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, एसपी देहात आलोक शर्मा, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया व सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि ने दीप प्रज्वलित करके भगवान शिव की आरती कर मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आरती की गई। इस दौरान सभी सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें