फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की किसान रैली को सफल बनाने को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की रैली को सफल बनाएं
विज्ञापन

खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने 28 अक्तूबर को चरथावल में होने वाली कांग्रेस की किसान रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और किसानों से किसान रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। मोहल्ला बिददीवाड़ा में कैंप में आयोजित बैठक में मुजफ्फरनगर से आए किसान रैली के संयोजक एवं प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर ने बताया कि 28 अक्तूबर को चरथावल में होने वाली किसान रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर एवं अन्य वरिष्ठ नेता पधारेंगे। उन्होंने किसान रैली में अधिक से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में नेताओं ने किसान रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। इस मौके पर शाहिद काजी, नरेश गौड़, बालिस्टर मोतला, अशोक शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, अमीन जावेद, मास्टर लाल सिंह वर्मा, संजीव शर्मा, विजय भूषण, अंबरीष शर्मा, बिजेंद्र तितौरिया, महेंद्र सिंह, ठाकुर सुभाष, ठाकुर ओमवीर सिंह, यशबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हकीम जफर महमूद और संचालन ब्रजभूषण शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें