शिक्षकों को अहम जानकारी दी
खतौली। मेपल्स अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला कक्षा दस को पढ़ाने वाले विज्ञान के शिक्षकों हेतु आयोजित कराई गई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ डा. गीता शुक्ला एवं सोनिका अग्रवाल ने शिक्षकों को विज्ञान विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसके आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान में वृद्धि करना व विद्यार्थियों में सीखने की ललक जगाना है। नई नई शिक्षण विधियों का प्रयोग कर उन्हें विज्ञान विषय के प्रति जागरूक करना व उनमें रुचि बनाए रखना आवश्यक है। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।