ठेकेदारों ने पालिका में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। समय से भुगतान नहीं होने से नगर पालिका में कार्यरत ठेकेदारों ने पालिका प्रांगण में धरना दिया। पालिका प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश त्यागी ने कहा कि ठेकेदारों का कई-कई साल का पैसा रुका हुआ है। नियमित रूप से समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। गड्ढा मुक्ति अभियान, कांवड़ यात्रा तक का पैसा रुका हुआ है। पालिका के प्रशासनिक अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। मजबूरी में धरने पर बैठना पड़ा। धरने को प्रहलाद सिंह, इंद्रनारायण माथुर, अवधेश कुमार मित्तल, जहीर खान, मनीष कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, राजीव चौधरी, सुनील सैनी, मुनीष त्यागी, मांगेराम, प्रवीण गर्ग, संजय गर्ग ने संबोधित किया। रिजवान, अहमद मियां, नरेंद्र पंवार, अवनीश कुमार, गौरव सिंघल, रोहताश, विक्रम, सतेंद्र राठी, प्रदीप गोयल, कपिल अरोरा, मुकेश सिंह, प्रदीप त्यागी, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण
पालिका प्रशासन पर भुगतान नहीं करने का आरोप