फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना में हादसे में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पहुंचे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।
हरदोई के संडीला निवासी घनश्याम पुत्र चिंता सिंह बुधवार को लखनऊ से किसी काम से मुजफ्फरनगर आ रहा था। यहां ट्रेन से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन उतरने के बजाय वह किसी कारणवश रोहाना स्टेशन पहुंच गया, जहां मुसाफिरों से पूछकर वह ट्रेन से उतर गया। इसके बाद वह वापस मुजफ्फरनगर लौटने के लिए कोई वाहन पकड़ने के लिए पैदल ही चलकर रोहाना-देवबंद मार्ग पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार देवबंद मार्ग पर जैसे ही घनश्याम सड़क पार करने लगा, तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान घनश्याम की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें