सड़क हादसे में ग्रामीण घायल
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी ग्रामीण मेहरदीन रविवार को बाइक से अपने गांव से दभेड़ी जा रहा था। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर दभेड़ी गांव की ईदगाह के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस घटना में मेहरदीन बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में मेहरदीन को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।