खतौली। भाजपा नेता अनुज सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एकत्र होकर एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। एक्सईएन सेवाराम को बताया कि मोहल्ला जमुना विहार में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप है। जिस कारण मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। उन्होंने जर्जर तारों और खंभों को बदलवाने की मांग की। एक्सईएन ने जेई निरंजन गुप्ता को ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश दिए। खंभों और जर्जर तारों को बदलवाने के लिए शासन को लिखकर भेजना का आश्वासन दिया। इसके अलावा भाजपा नेता ने मोहल्ले के नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।