फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा नेता और समाजसेवी पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेेता और समाजसेवी पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उद्यमी विजय वर्मा ने एक भाजपा नेता और समाजसेवी पर करोड़ों रुपये की ठगी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
पत्रकारों से वार्ता में उद्यमी विजय वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक नेता और समाजसेवी लखमेन्द्र खुराना आदि ने षड्यंत्र कर उनसे कई करोड़ रुपये की ठगी कर ली। वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना कर फतेहपुर सहारनपुर में एक कॉलेज खोला, जिसमें उन्होंने अपने हिस्से के करीब आठ करोड़ रुपये लगाए थे। उसको ट्रस्ट का सचिव बनाया गया था। आरोप लगाया कि लखमेन्द्र खुराना ने अपने परिजनों को फर्जी तरीके से ट्रस्टी बना दिया। जब उन्होंने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो एक भाजपा नेता ने उन्हें यह कहते हुए जान से मारने की धमकी दी कि मैने कॉलेज में हिस्सा खरीद लिया है। इस संबंध में 18 अगस्त को उक्त लोगों के खिलाफ सहारनपुर के थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर , इस संबंध में भाजपा नेता ने विजय वर्मा के आरोपों का खंडन किया है। बताया कि विजय ने कॉलेज के नाम पर बैंक लोन आदि लेकर फर्जीवाड़ा किया था, जिसके चलते कॉलेज बंद होने की नौबत आ गई थी। छात्रों के भविष्य के संकट को देखते हुए लखमेन्द्र खुराना ने कॉलेज को पुन: चालू कराया। विजय वर्मा ट्रस्ट के सचिव पद से समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में इस्तीफा दे चुके हैं। इसकी एवज में उन्हें उनके हिस्से की रकम के एक हिस्से का भुगतान भी किया जा चुका है। मगर वह पूरे कागजात उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिसके कारण लखमेन्द्र खुराना द्वारा उनका भुगतान रोक दिया गया। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि कॉलेज में उनकी किसी प्रकार की कोई हिस्सेदारी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें