खतौली। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी अब इस दुनिया में नहीं रहे, सिर्फ लोगों की उनके साथ यादें ही रह गईं। खतौली के लोगों की भी वाजपेयी से यादें जुड़ी हैं। तीन जुलाई सन 1993 में अटल जी खतौली में आए थे। उस दिन मंडी धर्मशाला में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में अटलबिहारी वाजपेयी के साथ शिक्षा ऋषि पद्मश्री स्वामी कल्याण देव महाराज, विद्वान लेखक डॉ. रघुवीर शरण मिश्र, डॉ. श्याम सिंह शशि को भी आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम के बाद सत्येंद्र आर्य, चेयरमैन नरेश पालीवाल, हकीम अब्दुल अली, बाबूराम शर्मा, लाला गुलशन राय जैन, प्रो. अरुण गोयल, विनोद शंकर झा, वेदप्रकाश अग्रवाल, बलवीर सिंह, डॉ. अमीर आजम आदि ने वाजपेयी के साथ कुछ पल गुजारे थे। इन लोगों की वाजपेयी से आज भी यादें जुड़ी हैं। वे उन पलों को कभी भुला नहीं सकेंगे।