खतौली। गांव चंदपुरी निवासी संतरेश सैनी पुत्री सीताराम सैनी ने पॉलिटिकल साइंस में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संतरेश स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की राजनीति सहभागिता एवं जागरूकता खतौली नगरपालिका का एक अध्ययन विषय पर शोध कार्य कर रही है। उसने इस सफलता का श्रेय सबसे ज्यादा पिता को दिया है।