फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में ग्रामीणों से सहयोग मांगा
विज्ञापन

बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीएम व एसएसपी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। कोतवाली में पहुंचे दोनों अधिकारियों ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। कस्बा व देहात क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें है। बुधवार को जिलाधिकारी राजीव शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंनत देव ने मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के माहौल का जायजा लिया। दोपहर के समय कोतवाली में पहुंचे दोनो अधिकारियों ने एसडीएम व सीओ को कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने इस यात्रा में गांव वालों का सहयोग लेने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें