फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव से नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। निराना से भिक्की जाने वाले सड़क मार्ग पर पानी भरने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर वाहनों से भिक्की पहुंचने का यह एक मात्र रास्ता है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और नागरिकों को कीचड़ से निकलकर जाना पड़ रहा है। कहीं कहीं तो मार्ग में बड़े बड़े गडढ़े भी हैं। जिसमें कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मार्ग को कई साल से किसी ने बनवाने का प्रयास तक नहीं किया। प्रधान मोहम्मद इस्तकार का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य पति पुष्पाकर पाल सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक काम शुरु नहीं हो सका है। उधर, जिला पंचायत सदस्य पति पुष्पाकर पाल ने बताया कि इस मार्ग का जिला पंचायत के द्वारा इस्टीमेंट बना लिया गया है। इस माह से सड़क का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें