फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील सदर में लेखपाल संघ का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील सदर में चल रहा धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों को ‘एस्मा’ जैसी कार्रवाई का डर दिखाकर धमकियां दे रही हैं, लेकिन लेखपाल प्रदेश सरकार की ऐसी हर कार्रवाई का निडरता से मुकाबला करेगा। इसके लिए चाहे लखनऊ पहुंचकर घेराव ही क्यों न करना पड़े। मौके पर चंद्रपाल सिंह, सोमनाथ, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, इस्लाम खां, रवेंद्र कुमार, सतेंद्र बालियान, अनिल सागर, वेदप्रकाश, फहीम, सचिन बालियान, राजपाल त्यागी, भूपेंद्र कुमार, मोनिका, सर्वेश शर्मा और सुक्रमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें