फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में मेधावी छात्र छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य केएस सिंघल ने बताया कि विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष पांच वर्षों तक छात्रवृत्ति हेतु चयनित किया जा चुका है। विद्यालय के पुरातन छात्र पवन कुमार जिन्होंने पीसीएस परीक्षा 2013 में उत्तीर्ण की और वर्तमान में जिला हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के पद पर कार्यरत हैं। उनको भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, त्रिवेणी शुगर मिल के जीएम डॉ. अशोक कुमार, चौधरी सुरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, गोपाल, दिव्या, अवधेश कुमार, वेदप्रकाश, प्रज्ञा जैन, ईश कुमार आदि अध्यापक व अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें