मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के लिए मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से 24 जून रविवार को शाम चार बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में लिया जाएगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि सभी पूर्व में पंजीकृत खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। इससे पहले अंडर 23 का ट्रायल जो 24 जून में होना था उसे स्थगित कर दिया गया है जो अब बाद में होगा। कानपुर में अंतिम ट्रायल 29 जून से एक जुलाई तक होंगे।