फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की पत्नी सुधा शर्मा ने जागरुकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रताल में जन जागरूकता अभियान चलाया
विज्ञापन

मोरना। डीएम राजीव कुमार शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा के नेतृत्व में समाजसेवी डॉ. बीना शर्मा व आशाओं संग शुक्रताल में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
शुक्रताल में ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान से एक माह पूर्व होने वाले छोटे स्नान की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को डीएम की पत्नी सुधा शर्मा के नेतृत्व में शुक्रताल में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों से पॉलीथीन व प्लास्टिक का उपयोग न करने, कूड़े को इधर उधर न डालकर कूडेदान में डालने, अनावश्यक वस्तुओं को रखकर शुक्रताल की सुंदरता बिगाडने, नाले नालियों में कचरा न फेंकने आदि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया किया। इस मौके पर गीतांजलि शर्मा, श्रुति मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा, विनोद शर्मा, राजस्व निरीक्षक निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, विरेंद्र सिंह, लेखपाल श्यामलाल, एएनएम श्रुति, कमलेश, बीना, सुमन, सुनीता, संगीता, अमिता, राशिदा, सरिता, गुडिया, अनिता, प्रभा, पूनमलता, मीणा, पिंकी, इमराना, प्रवेश, सुधा माहेश्वरी, कमलेश, ममता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें