खतौली। सेंट थॉमस स्कूल में आईसीएसई हाईस्कूल की परीक्षाफल में अव्वल अंक लाने वाले छात्र व छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। छात्र लगन गुप्ता, अर्शनोर कोर, आकाश मलिक, शिवम अग्रवाल, इफरा मोईन, रोशन वर्मा, वंशिका जैन, मुकुल मोघा, स्वाति वर्मा, अयान जफर अली ने अपने खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी। इन बच्चों को बधाई देने के लिए उनके घर पर तांता लगा रहा। मोहल्ला नई आबादी में छात्र अयान जफर अली ने स्कूल में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया। छात्र के दादा साबिर हसन, पिता शहजाद अली, माता फिरदौस व मामा मिर्जा आबिद अली ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।