फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए संभावित खिलाडियों के नाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए मुजफ्फरनगर जोन के 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए। इन खिलाड़ियों में मुजफ्फरनगर से हर्षित राठी, प्रणव शर्मा, अभिराज चौधरी, हर्ष पंवार, अनमोल चौहान, शिवांशु, विनीत कपासिया, अभिषेक चौधरी, आशु, अभिषेक, निखिल, वासु कौशिक, अली जेन, कुश, अनमोल बालियान, लोविश सिवाच, शामली से अनिवेश चौधरी, मनीष शेरवाल, जीत मलिक, अभयमान तथा सहारनपुर से मोहम्मद अमान, प्रिंस, अनुराग कपिल, दीपक राणा, सागर बिरला, हिमांशु सैनी, माणिक बंसल, अमान रिहान, वारिस मलिक, अनुज शर्मा शामिल है। उत्तर प्रदेश की जूनियर क्रिकेट के को-कंवेनर मनोज पुंडीर ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को मेडिकल के लिए 2 मई को मेरठ जाना होगा, जहां उनकी मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मुजफ्फरनगर जोन की अंतिम 15 की टीम घोषित की जाएगी। जो मेरठ में अंतर जोन टूर्नामेंट में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें