नशे में युवक ने खुद शरीर में आग लगाई
खतौली।
मोहल्ला देवीदास निवासी 26 वर्षीय रामकुमार पुत्र दयाचंद सैनी शनिवार की रात को अधिक शराब पी ली। नशे में रामकुमार ने अपने शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने से युवक चीखने लगा। परिजनों ने बमुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। परिजन आनन फानन में रामकुमार को चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज करने से इंकार कर दिया। परिजन उसे घर लेकर आ गए।