फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुढ़ीवादी विचारधारा को हमें त्यागना होगा-छोकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल में गुर्जर धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस और महाराजा कनिष्क का राज्यरोहण दिवस मनाया गया। पंचकुला से आए मुख्य अतिथि मामचंद छोकर ने कहा कि आज का युवा पश्चिम सभ्यता को अपनाकर अपनी भारतीय संस्कृति को भूलता जा रहा है। इससे उसके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यदि हमें समाज और देश का उत्थान करना है तो रूढ़िवादी विचार धारा को त्याग कर उच्च संस्कारों का उदयकर युवक व युवतियों को शिक्षित बनाना होगा। इस मौके पर गांव कटिया के शहीद सैनिक हरविंद्र के पिता भीष्म सिंह को शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जानसठ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि जिस देश और समाज के युवा का आत्मबल मजबूत होगा, उसके विकास को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। पीसीएस कृष्ण भड़ाना, बले सिंह, जगदीश कुमार, कर्मवीर गुमी, महाराज सिंह, स्वर्ण सिंह, डा. कलम सिंह, राम सिंह, सत्येंद्र पाल आर्य, विनोद कोहली आदि ने विचार रखे। संचालन अभिषेक चौधरी और महकार सिंह ने किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस रामशरण सिंह ने की। डा. राजेंद्र सिंह, पूरण सिंह, प्रह्लाद सिंह, भंवर सिंह, ऋषिपाल मास्टर, टेकचंद वर्मा, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें