मोरना के गांव टंढेड़ा में प्राचीन परंपरा और उल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। जुलूस में ढोल नगाड़ों एवं झांझर की धुनों पर लोक नृत्य किया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के घर जाकर गुलाल कर होली की बधाई दी। विभिन्न धार्मिक स्थानों पर देव पूजा की गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तिल्हेंड़ी के जुलूस को भगवान शिव और देवी मंदिर पर स्वामी धर्मानंद महाराज, चंद्रदेव पुजारी, आजाद पुजारी के सानिध्य में पूजा अर्चना के बाद शुरू किया। प्राचीन कुंआ पर पूजन किया गया। मास्टर विजय शर्मा, जिलेराम, बिजेंद्र, वेदराम तथा ढोलिया विक्की, शोभा, बिजेंद्र, महिपाल, अनुज शर्मा, धर्मेंद्र, बोहरन, सोहनवीर, मिंटू, भगत आदि ने जमकर ताल से ताल मिलाया। प्रधान सुरेश पहलवान, पूर्व प्रधान पवन चौधरी, जहूर मेंहदी, बालिस्टर, सलेक शर्मा, सोनू, उग्रसैन, नरेंद्र, पीतम, हरेंद्र, सुंदर, रामकुमार, राजकुमार आदि ने जुलूस के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। तहसीलदार मनोज कुमार, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, सीओ फुगाना कालूराम, ककरौली इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव, रामराज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह रामराज समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। उधर, गांव खाईखेड़ा में होली जुलूस में रविंद्र वाल्मीकि, सचिन, भागमल सैनी, महेंद्र, दिनेश, गोकम, सुबोध, अमित बेनीवाल, राजू का सहयोग रहा।