भगवान श्रीराम का गुणगान किया
खतौली। कांशीराम स्ट्रीट घंटाघर गीता भवन में आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास साध्वी दीपिका भारती ने प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।
साध्वी ने बताया कि प्रभु श्रीराम ने जन्म लेने से पूर्व चतुर्भुज रूप में मां कौशल्या को अपने विराट रूप का दर्शन कराया। फिर निराकार से साकार रूप में परिवर्तित होकर रावण जैसी आसुरी शक्तियों का वध करने हेतु अयोध्या की धरती पर अवतार धारण किया। कथाव्यास ने बताया कि प्रभु के निराकार व साकार रूपों का ज्ञान एवं दर्शन मात्र एक गुरु की कृपा से ही संभव है। प्रभु के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रभु को सभी श्रद्धालुओं ने पालने में झूला झुलाया। भगवान श्रीराम के मधुर भजनों एवं चौपाइयों को प्रस्तुत किया गया, जिन्हें श्रवण कर सभी श्रद्धालुगण आनंदित हो उठे। इस मौके पर ललित अग्रवाल, विकास बंसल, मनोज अग्रवाल, पंकज भटनागर, मुकेश तायल, दीपक गर्ग, गौरव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश दत्त शर्मा, गंगाराम अग्रवाल, राधव अग्रवाल आदि सहयोग रहा।