चरथावल। चौकड़ा गांव में भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों के संघर्ष के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएंगी। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने कि मिल मालिक साठगांठ कर किसानों को नियमित गन्ना आपूर्ति के लिए पर्चियां नहीं दे रहा है। मिलों की हठधर्मिता के कारण क्रय केंद्रों पर गन्ने से लदी बुग्गियां घंटों तक खड़ी रहती हैं। प्राइवेट मिलों से किसानों को समय से भुगतान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने 22 फरवरी को रामपुर तिराहे पर आयोजित महापंचायत में क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचने के लिए रणनीति बनाई। विभिन्न गांवों से 45 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ले जाने की घोषणा की गई। ठाकुर श्याम सिंह की अध्यक्षता और राजेंद्र भगत के संचालन में समिति संचालक भोपाल पाल, कृष्णपाल सिंह, राज सिंह, विकास कुमार, सुरेश पाल, रामकुमार मौजूद रहे।