जानसठ। पानीपत निवासी आफताब और असलम पुत्रगण अहमद हसन मंगलवार को बाइक से बिजनौर जा रहे थे। गांव बलीपुरा के पास एक महिला अचानक उनकी बाइक के सामने आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरे हादसे में ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी जुबेर की आठ वर्षीय पुत्री आसमां गांव के मदरसे में पढ़ने गई थी। मदरसे की छुट्टी होने पर वह सड़क पार करने लगी तो तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।