फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विचार विमर्श किया
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित रेंज कार्यालय पर बुधवार को आयोजित गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी सिंह राज सिंह पुंडीर ने बताया कि वन में लगी आग से वृक्ष संपदा के साथ जीव जंतु भी जलकर मर जाते हैं, जिससे प्रकृति व पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। तेज हवा के कारण पत्तियों में घर्षण के कारण भी आग लगने की संभावना बनी रहती है। इसलिए अगर कहीं आग लगे देखें तो तुरंत उसको बुझाने के प्रयास आरंभ कर दें। नागरिकों का सहयोग इस कार्य में परम आवश्यक है। इस मौके पर वन दरोगा शबी हैदर, वन रक्षक अंशिलाल, वनरक्षक भोकरहेड़ी रमेश, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, शरद वत्स, धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें