खतौली। भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर की सफाई व खुले में बिकने वाली मीट की दुकानों व लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण तथा जाम से होने वाली जाम पर चिंतन किया गया। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक हुई। नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने कहा कि नगर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाई जाए। अश्वनी उपाध्याय ने खुले में बिकने वाली मीट की ठेलियों को तत्काल हटवाने की बात रखी। राकेश प्रजापति ने ध्वनि प्रदूषण की रोकने के लिए लाउडस्पीकरों की जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ता तहसील में तहसीलदार अमित कुमार से मिले और इन बिंदुओं पर चर्चा की। मौके पर प्रशांत देशवाल, राकेश प्रजापति, ब्रजेश भंडारी, सुंदर धारीवाल, सोनू ठाकुर, सानु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।