फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उन्मूलन अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन महाविद्यालय की ओर गांव सठेड़ी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दहेज उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में अर्पण, मनु, कुश गोयल, रितु, स्वाति शर्मा, मोनू आदि ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने कहा कि दहेज प्रथा एक अभिशाप है। उन्होंने स्वयं सेवकों को दहेज न लेने और न देने की शपथ दिलाई। इस विषय पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में मोनू कुमार प्रथम रहे। गांव में रैली निकाली गई। इसमें स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर दहेज न लेने तथा न देने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। दूसरे सत्र में ग्रामीणों को पढ़ाने की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में की गई। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में डा. कमल किशोर, विशाल जैन, पारूल जैन, मनोज, संजीव जैन आदि का सहयोग रहा। काजल, अनीता, नेहा, मिथलेश, आशा आदि ने प्रशंसनीय कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें