खतौली। केके जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर गांव सठेड़ी में जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन इंस्पेक्टर रतनपुरी वीरेंद्र कसाना ने किया। शिविरार्थियों को पूर्ण निष्ठा से राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद एवं शिक्षिका डॉ. नीतू विशिष्ट ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजसेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपना जैन ने सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिविर में डॉ. अलीशा, पारुल जैन तथा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। छात्राओं में डोली, शिवानी, साक्षी, पूजा, शिवांकी, प्रेरणा आदि ने प्रशंसनीय कार्य किया।