फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर की अनुमति को भीड़ जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (ब्यूरो)। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति के लिए शनिवार को ककरौली थाने में भीड़ लगी रही है। थाना ककरौली प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि क्षेत्र के 19 गांवों से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति के 65 फार्मों पर अनुमति प्रदान की गई है। आवेदन करने वाले लोगों से लाउडस्पीकर और उनकी ध्वनि क्षमता आदि के बारे में जानकारी भी ली गई है। ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रदेश सरकार के इस कदम का समाजसेवियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया है। डा. दिनेश धीमान, नजर सिंह गुर्जर, प्रधान सुरेश पहलवान, प्रकाश वीर, गुफरान, आबाद, तेजपाल, बबलू सिंह, नरेंद्र चौधरी, रणबीर सिंह, बाबू खां, रविंद्र बेनिवाल, रविंद्र चौधरी, गुड्डू, कृष्णपाल सिंह, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह आदि ने सरकार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें