जानसठ। बार संघ सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बार संघ अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि नगर की जनता ने युवा और अधिवक्ता को नगर की बागडोर सौंपी है। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया मान-सम्मान को वे कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे। संचालन भूपेंद्र नागर ने किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार शर्मा कामरेड, शशि कुमार सैनी, अरुण गर्ग, प्रदीप सैनी, मनीष पाल, इरशाद अली, शशिकांत, अनवर रजा जैदी, हिलाल मेहंदी, रमेश चंद शर्मा, जितेंद्र सैनी, प्रवेश पाल, नरेंद्र सैनी, रघुनाथ, सोनी गुर्जर, शमशुल हसन, आरिफ शीश महली आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।