फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मूल्य वृद्धि को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने निजी नलकूप व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में ब्लाक कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांगों को लेकर नायाब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ब्लाक कार्यालय पर धरने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों व आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। बिजली विभाग द्वारा नई घोषित दरों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि किसानों को प्रदेश में आलू, गन्ना, धान पर बोनस दिया जाए। किसानों ने विभिन्न जनपदों में किसानों पर झूठे मुकदमे वापस लेने की भी मांग की गई। इस दौरान सुभाष बालियान, केपी ठेकेदार, विदुर मोहन, विनोद, नरेन्द्र सिंह, तिजारत अली, यासीन ठेकेदार, चंद्रमुनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें