खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील में राजस्व संग्रह अमीनों ने अपनी मांगों लेकर हड़ताल कर धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। इसलिए उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर हड़ताल की है। वक्ताओं ने अपनी 10 सूत्री मांगों के बारे में बताया और एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष उत्तम सिंह, सचिव सुरेश चंद, चरण सिंह, रमेश गुप्ता, विजय दीक्षित, संजीव कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार शर्मा, अभिषेक चौधरी आदि शामिल रहे।