फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की नई चीनी मिल स्थापना की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की बैठक में वक्ताओं ने भोकरहेड़ी और लक्सर मार्ग पर नई चीनी मिल स्थापना की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने चौधरी चंद्रपाल भोकरहेड़ी को जिला प्रभारी व उदेशपाल भोकरहेड़ी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग पर नई शुगर मिल की स्थापना सरकार को करनी चाहिए। जिससे क्षेत्र के किसानों का भला हो, बिजली की बढ़ी दरों को सरकार को वापस लेना ही होगा तथा ईमानदारी के साथ किसानों के कर्ज माफ करने होंगे। मिल द्वारा पर्ची न भेजने से गेहूं की बुवाई अभी तक नहीं हो पाई है। मोरना व मुजफ्फरनगर मार्ग पर सफेद सांकेतिक पट्टी फीकी पड़ जाने के कारण कोहरे के दौरान दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। सफेद पट्टियों को दोबारा बनाया जाए। बैठक में नीरज, नरेश, जगतार सिंह, बोबी सहरावत, संजय, नकुल, मोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें