मंसूरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रारंभ की गई सौभाग्य योजना के अंतर्गत मंसूरपुर गांव में विद्युत अधिकारियों ने कैंप लगाकर 200 ग्रामीणों से अधिक बिजली कनेक्शन दिए। मुफ्त कनेक्शन के साथ साथ एलईडी बल्ब व केबल भी मुफ्त दिए गए। शिविर में ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डा. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान रहे। विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता सोमनाथ शर्मा, आदेश कुमार, सचिन, संदीप, अवनीश, राजीव फौजी, मुस्तकीम, संजय, फहीम प्रधान आदि उपस्थित रहे।