मेडिकल कालेज में कार्यशाला का शुभारंभ
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नई खोजों एवं शिक्षण पद्धति में सुधार और अन्य आधुनिक जानकारियों से अवगत कराने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में कार्यशाला का शुभारंभ किया । मेडिकल एजुकेशन यूनिट की कोआर्डिनेटर प्रोफेसर भारती महेश्वरी ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा देने के तरीकों तथा परीक्षा प्रणाली से अवगत कराना है। मेडिकल छात्रों को डॉक्टरी से संबंधित कार्य को सिखाना तथा चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नई-नई तकनीक व खोजों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर कालेज के चेयरमैन सतीश गोयल, गौरव स्वरूप, डा.ॅ खुर्शीद, डॉ. राणा, डॉ. अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।