फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। विद्युत दरों में वृद्धि किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव नंगला के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सोमवार को युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने राहुल राणा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों का शोषण करने पर लगी हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो युवा रालोद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान वैभव, सुधीर कुमार, अमर पाल, मोनू, टिंकू, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें