फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल में हंगामा, पुलिस ने लाठियां भांजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कबूल कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को निकाय चुनाव की मतगणना पूर्ण होने पर सपा प्रत्याशी बिलकिस बेगम नौ वोटों से भाजपा प्रत्याशी रितु जैन से जीत गई। सपा प्रत्याशी के जीतने पर प्रशासन ने उनको निर्वाचित होने की घोषणा नहीं की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी व उनके पुत्र निवर्तमान चेयरमैन पारस जैन ने एडीएम व एसडीएम से निरस्त किए गए मतपत्रों की दोबारा से गिनती कराने की मांग की। इसको लेकर सपा अभिकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने अभिकर्ताओं को शांत करने के लिए लाठियां फटकानी पड़ीं। इसके बाद मतगणना स्थल के बाहर एकत्र सपा समर्थकों की भीड़ ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित सपा प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ बैरीकेडिंग कूदकर मतगणना केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। एसडीएम हरीशचंद व एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने निरस्त मत्र पत्रों की दोबारा गिनती कराने के लिए सपा व भाजपा अभिकर्ताओं को अंदर बुलाना शुरू कर दिया था, जिसको लेकर सपा समर्थकों ने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया। मतगणना स्थल में सपा प्रत्याशी बिलकिस बेगम के पति काजी जमील अहमद व उनकी निर्दलीय प्रत्याशी बेटी सायमा व सपा अभिकर्ताओं ने निरस्त मतों की गिनती कराने से इंकार करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मतगणना स्थल के अंदर सपा प्रत्याशी के अभिकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर पुलिस को दोबारा से लाठियां फटकारनी पड़ीं। लाठी फटकारने पर सपा अभिकर्ता शांत हुए। हंगामा होने पर एसडीएम राम अवतार गुप्ता को सपा प्रत्याशी बिलकिस बेगम को निर्वाचित घोषित करना पड़ा। इसके बाद ही सपा अभिकर्ता व सपा समर्थकों की भीड़ बामुश्किल शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें