चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला तगायान मुस्लिम निवासी जुबेर (18) पुत्र महबूब को करीब 10 दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसे चरथावल में प्राइवेट डॉक्टरों के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे बेगराजपुर मुजफ्फरनरगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार की रात उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। जुबेर मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। गमजदा माहौल में मंगलवार को शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।