रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। फरीदाबाद निवासी चालक सुनील कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह डीसीएम में फरीदाबाद से लोहे की शीट लेकर हरिद्वार जा रहा था। शुक्रवार सुबह सात बजे हाईवे पर केएफसी होटल के पास पहुंचा तो गाड़ी के आगे के नाके टूट गए। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। जिसके नीचे चालक दब गया। बामुश्किल उसको किसी तरह से बाहर निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।