फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्काउट गाइड शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में ’भारत स्काउट गाइड’ के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में बच्चों ने कैंप क्राफ्टिंग एवं फूड़ प्लाजा द्वारा अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामृत्युंजय मिशन के संस्थापक संजीव शर्मा ने की। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा और जिला ट्रेनिंग कमिश्नर रेनू गर्ग के अलावा अमित सैनी, अरुण धीमान ने बच्चों को स्काउट गाइड का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने स्काउट-गाइड का इतिहास, ध्वज फहराना, गांठें लगाना, तम्बू लगाना और प्राथमिक चिकित्सा सहित मीनार बनाने का प्रशिक्षण लिया। सुंदरलाल शर्मा, सुधीर शर्मा, रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन, गगन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें