तीन दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर में नए फीडर के लिए लाइन डालने के दौरान तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ विद्युत मनोज कुमार ने बताया कि नगर में जानसठ तिराहे से लेकर बुढ़ाना तिराहे तक लाइन के नए तार डाले जाएंगे। इस दौरान सोमवार से लेकर बुधवार तक दिन में तीन घंटे टाऊन टू, टाऊन थ्री तथा तहसील के फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बाकी फीडरों से बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी।