स्काउट गाइड शिविर का आयोजन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान परीक्षा भी संपन्न हुई। शिविर में सागर, विकास, विशु, प्रियांशु, प्रखर, हर्ष, अभिषेक, सुहैल, दिपांशी, मानसी, स्नेहा, आनशी, अंशीका, रिया, महीमा आदि मौजूद रही। शिविर के दौरान स्काउट गाइड कमिश्नर बीरबल सिंह ने स्काउट/गाइड को प्रवेश से लेकर तृतीय सोपान तक की सभी गतिविधियों का ज्ञान कराया। प्रधानाचार्य रेखा त्यागी ने बच्चों को स्काउट/गाइड के उद्देश्य से अवगत कराया।